प्रेग्नेंट नहीं हो रहे हो तो क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 15:16



पोषक आहार लें

बेबी कंसीव करने के उपाय की शृंखला मे अगला उपाय यह है कि आपको पोषक तत्वों से युक्त भोजन करना चाहिए | अपने भोजन में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन,आयरन, कैल्शियम युक्त आहारों को शामिल करना चाहिए | यदि आप पोषक भोजन सही समय पर करती है तो आपकी प्रेगनेंसी के सम्भावना 30%तक पहुंच जाती है |

नियमित व्यायाम

प्रेगनेंसी के लिए जरुरी है की आपकी बॉडी एक्टिव रहे इसके लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए | शरीर को निष्क्रियता से बचाना चाहिए | सुबह सुबह वॉक करनी चाहिए और शरीर की हल्की स्ट्रेचिंग भी करनी चाहिए | इसके अलावा आप स्विमिंग और साइकिलिंग भी कर सकती है यह आपकी प्रेगनेंसी में सहायक होती है |

तनाव मुक्त रहें

जीवन में प्रेगनेंसी के साथ ही बहुत सी अन्य बीमारियों की जड़ तनाव होता है | तनाव की वजह से आपके शरीर में हार्मोन का स्त्राव अनियमित होता है जिसके वजह से आपको प्रेगनेंसी में रूकावट हो सकती है | इसलिए खुश रहे आपको क्या अच्छा लगता है उन कामों को करें और तनाव और चिंता से मुक्त रहें |

धूम्रपान और शराब से दूर रहें

शराब का सेवन आपकी प्रजनन क्षमता को घटाता है इसलिए आप धूम्रपान और शराब जैसी चीजों का सेवन करने से बचे | आपके साथ ही आपके पति को भी शराब और धूम्रपान से दूर रहना चाहिए | इनसे बहुत से विषाक्त पदार्थ आपके शरीर में घुलकर शरीर की प्रजनन क्षमता को घटाते है |

मोटापे का बढ़ने नहीं दे

जिन महिलओं का वजन अधिक होता है उन महिलाओं को प्रेगनेंसी कंसीव करने में अधिक दिक्कत आती है | इसलिए प्रेगनेंसी हो इसके लिए आपको संतुलित भोजन करना चाहिए और एक्ससरसाइज करते रहना चाहिए जिससे आपका वजन नहीं बढ़ता है और प्रेगनेंसी में किसी तरह की रूकावट नहीं आती है |

नियमित सेक्स करें

जब तक मैदान में नहीं उतरेंगे तब तक आप जीतेंगें कैसे | इसी तरह प्रेगनेंसी के लिए सबसे जरुरी है की आपको अपने पार्टनर के साथ हर 2 से 3 दिन के अंतराल पर सेक्स करना चाहिए | आप जितना अधिक सेक्स करेंगे आपकी प्रेगनेंसी की सम्भावना भी उतनी अधिक बढ़ जाएगी |

नियमित माहवारी चक्र सुनिश्चित करें

महिला के माहवारी का चक्र सामान्य रूप से 28 से 32 दिन के मध्य होता है | यदि माहवारी इससे अधिक या कम है तो इसका मतलब है की महिला के अंडाशय में अंडे सही तरह से mature नहीं हो पा रहे है |

जिसकी वजह से प्रेगनेंसी में दिक्कत आती है | नियमित माहवारी के लिए सही खानपान और शारीरिक सक्रियता जरुरी होती है | इसके बाद भी माहवारी समय से नहीं हो रहीहै तो डॉक्टर को दिखाएँ |

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info